मंकी पांक्स
अभी दूनिया में कोरोना का खतरा टला भी नहीं है, तब तक नये वायरस ने दस्तक दे दी है. जिसका नाम है मंकी पांक्स.
इन दिनों लोगों को यह वायरस डरा रहा है. इस वायरस के सामान्य लक्षण हैं - मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, तेज बुखार, गला में दर्द. अब यह वायरस 10 से ज्यादा देशों में फैल गया है. सबसे पहले इसका लक्षण अफ्रीका में देखने को मिला. विडम्बना है कि अब यह धीरे - धीरे कई देशों में फैल गया है.
यह संक्रमण करीबन 14 - 21 दिन तक रहता है. इसके बाद वह खुद ही ठीक हो जाता है. इसमें मरीज की हालत कुछ ज्यादा गंभीर नहीं होती हैं.
गौरतलब है कि, पश्चिमी अफ़्रीका में कुछ लोगों की मौत हो चुकी है.
यह संक्रमण ज्यादा भयावह नहीं है. इसके लिए हमें भी कुछ एहतियात बरतने होंगे. हमें संक्रमित लोगों से दूर रहना होगा, उसके द्वारा किये गये सामान का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
आपको बता दे कि साल 1958 में यह वायरस बंदर में मिला था, जिसके कारण इसका नाम मंकी पांक्स रखा गया. इसके बाद ये 1970 के बाद यह 10 अफ्रीकी देशों में छोटे - छोटे आउटब्रेक हुए. 2003 में अमेरिका में यह मामले सामने आए थे लेकिन इसके कारण एक भी मृत्यु नहीं हुए.
इस बिमारी के लिए अलग से कोई वैक्सीन नहीं लायी गयी हैं.
Comments
Post a Comment