संचार
संचार एक ऐसा माध्यम जिसके बगैर कोई मनुष्य पशु - पक्षी का जिंदा रहने की संभावना ही बहुत कम है. आज कल संचार के कई माध्यम है. हम सामने - सामने किसी से बात कर सकते हैं या मोबाइल, टेलीफोन आदि कई उपकरण है जो संचार में मदद करते हैं
अगर किसी को सजा दी जाती है तो उससे लोग बात बंद कर देते हैं, अक्सर ये बचपन में देखा जाता है. या बच्चे अपने दोस्तों में कटी कर लेते हैं
देखा जाए तो सरकार भी इसी से जुड़ी हुई सजा देती है. अपराधियों को जेल के कोने में बंद कर देती जाती है. जिससे वह संचार नहीं कर पाते हैं. और यह उनके लिए कठोर सजा होती है.
पशु भी संचार के माध्यम से एक दूसरे को अपनी बात कहते हैं. जो पशु संचार नहीं करता है वह किसी बडे़ पशु का शिकार बन जाता है.
इसलिए संचार हर व्यक्ति के लिए उतना ही जरूरी है जिस तरह से जिने के लिए आक्सीजन.
Comments
Post a Comment