कोरोना की तीसरी लहर
कोरोना की दूसरी लहर ने अभी रूख थोड़ी मुड़ी ही हुई थी कि कोरोना विषाणु के एक नए रूप डेल्टा + ने नींद उड़ा दी है.
कोरोना विषाणु के एक और नए रूप डेल्टा प्लस ने नींद उड़ा दी है चिंता की बात है इसके मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं हाल में इसके 40 से ज्यादा मामले आ गए हैं यह अधिकांशत पांच राज्यों में देखने को मिले सबसे ज्यादा 21 मामले महाराष्ट्र और 6 मध्यप्रदेश में मिले हैं इसके अलावा केरल कर्नाटक तमिलनाडु आन्ध्रप्रदेश पंजाब और जम्मू में भी डेल्टा प्लस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है.
कोरोना की मार सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और केरल के राज्यों को झेलनी पड़ी है इसलिए केंद्र सरकार ने राज्यों को परामर्श जारी किया है कि वे इस नए रूप वाले विषाणु के खतरों से निपटने को तैयार रहें सरकार को अभी से सारी एहतियात बरतने होंगे क्या पता यह डेल्टा तीसरी लहर का कारण बन जाए सरकार ने इसे चिंताजनक विषाणु की श्रेणी में रखा है.सरकार को दूसरी लहर को देखते हुए इस विषाणु से बचने के लिए सारे इंतजाम कर लेने चाहिए.
केंद्र तथा राज्य सरकारों को सतर्कता बरतना जरूरी है विशेषज्ञ हमें हमेशा तीसरी लहर आने से अवगत करा रहे हैं.सरकार को अनदेखा नहीं करना चाहिए अब प्रश्न यह है कि क्या सरकार हमारे देश को फिर से खतरनाक मध्यस्था से फसने से बचा लेगी या फिर दूसरी लहर की तरह इसका भी स्वागत करेगी.
गौरतलब है कि जिस तेजी से करोना संक्रमण फैलना शुरू हुआ था ठीक उसी तरह से डेल्टा प्लस में फैलते हुए भी दिख रहा है अगर सरकार या हमारे राज्य चाहे तो इस संक्रमण को फैलने से बचा सकता है अगर किसी भी राज्य कोई संक्रमित दूसरे राज्य पहुंच गया तो वह निश्चित तौर पर संक्रमण का वाहक होगा इसलिए सरकार को अभी से ही सारी पाबंदियों को लगाना होगा.
Comments
Post a Comment