लापरवाही

      देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस चुपके से अपने पैर पसार रहा है! हजारों तथा लाखों की तदाद में मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहें है! मरीजों की संख्या में दिन - प्रतिदिन बढोतरी हो रही है! अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हजार से ज्यादा पहुँच चुकी है! तथा 775 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं! 
 विडम्बना है कि अब मरीजों में कोरोना के लक्षण भी नहीं दिख रहें हैं! जिससे डाक्टरों के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है! कोरोना वायरस के लक्षण में अब केवल सर्दी, खांसी ही नहीं अब डायरिया के लक्षण भी दिख रहें है! 
  किसी ने गौर फरमाया है ऐसा क्यूँ हो रहा है, कोरोना वायरस फिर से अपना विकराल रूप धारण क्युं कर रहा है? 
   इसका कारण हम मनुष्य ही है! वैक्सीन के आने से हम इतने लापरवाह और बेफिक्र हो गये, अब तो हम किसी भी नियम का पालन भी नहीं करते! मास्क तथा सेनेटाइजर होते हुए भी अब हम इसका इस्तेमाल नहीं करते! अब तो ऐसा लगता है कि अब हम कोरोना को चेतावनी दे रहे हैं! परंतु हम ये क्यूँ भूल रहे है उसमें अपने ही स्वास्थ्य को एक खतरनाक रूप दे रहे है! हमें अभी भी वो सारे नियम पालन करना होगा _ मास्क, सेनेटाइजर, दो गंज दूरी आदि सभी नियमों का पालन करना होगा! यह न केवल हमे कोरोना से ही हमें बचायेगा वरन् और सभी बिमारियों से हमें बचायेगा! 

Comments

Popular posts from this blog

चिंता महिलाओं के स्वास्थ्य की

धरती बचाने की चुनौती

A responsible father