इंतजार

हाँ, तुम्हारा इंतजार था 
 जिसे मैं अपने ख्वाबों में देखा करती थी  
वो शायद तुम ही
 देखो न, आज खुदा ने देर ही सही
 तुम्हें मेरे जिंदगी में ला ही दिया 
हाँ, शायद वो तुम ही थे
जिसके इंतजार में मैं हमेशा रहती थी 
 लेकिन आज तुम इस कदर मेरे जिंदगी में 
 आये जहाँ मैं न कुछ बोल सकती और न तुम ... 
 ऐ कैसी पहेली है जहाँ हम एक दूसरे की भावनाओं को जानते हुए भी चुप है
 चलो, आज तुम ही बोल दो
 क्योंकि तुम बोलते हुए बहुत अच्छे लगते हो
 हाँ, जब भी तुम सामने आते हो मेरी गाले शर्म से लाल हो जाती
दिल की धड़कने एक अलग ही आवाज में धड़कना शुरू हो जाती है 
 मेरी आवाज में एक अजीब ही लडखराहट आ जाती है. 
 हाँ शायद वो तुम ही 
 चलो आज तुम ही बोल दो 
 क्योंकि तुम बोलते हुए बहुत अच्छे लगते हो 
 * ऐश्वर्या *

Comments

Popular posts from this blog

चिंता महिलाओं के स्वास्थ्य की

धरती बचाने की चुनौती

A responsible father