उभरते सवाल _ वैक्सीन
भारत में वैक्सीन आने के बाद लोगों के मन में उसके दामों को लेकर चिंता बन हुई थी. सबके मन ही मन वैक्सीन लेकर कई सवाल उभर रहें थे क्या सामान्य इंसान वैक्सीन ले पायेगा ,क्या वैक्सीन फ्री में मिलेंगे जैसे तमाम सवाल उनके मन में उभर रहे थे. भारत में वैक्सीन के दाम अन्य देशों से कम है.यह खबर इंडिया टुडे के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल ने 2 मार्च 2021 को एक इन्फोग्राफिक द्वारा शेयर किया गया.इस ग्राफ में अधिकांश देशों जैसे चीन , यूरोप, अमेरिका, रूस, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और भारत में वैक्सीन के दाम दिखाए गए हैं.इस चार्ट के मुताबिक यह पता चला भारत में वैक्सीन के दाम अन्य देशों से कम है.
यदि कोई नागरिक वैक्सीन के लिए भुगतान करना चाहता है तो वह आसानी से कर सकता है,वैक्सीन की सुविधा से कोई वंचित नहीं रह पायेगा. सरकार ने भी इसके ऐसे दाम फिक्स किये है जिससे सामान्य इंसान को भी कोई परेशानी नहीं होगी.यह आसानी से टीकाकरण की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं.बाकी देशों के मुकाबले भारत में वैक्सीन के दाम सबसे कम है, यह खबर भाजपा ने भी 3 मार्च को ट्वीट करते हुए बताया.
आपको बता दे कि यह खबर कई लोगों तथा न्यूज चैनलों द्वारा ग्राफ तैयार कर बताया जा रहा है.कई यूजर्स द्वारा इस ग्राफ को फेसबुक, ट्विटर पर साक्षा कर यह दावा किया जा रहा है.
इंडिया टुडे के इस ग्राफिक जानकारी का स्त्रोत यूनिसेफ को बताया जा रहा है जब यूनिसेफ की बेवसाइट चेक की गई तो मालूम हुआ कि ये वैक्सीन खरीदें जाने के आकड़े है न कि उसकी दाम.एक में प्राइवेट सेक्टर में उपलब्ध वैक्सीन के दाम अलग है, दूसरे में सरकार ने जिस दाम पर वैक्सीन खरीदी है वो है ं.
इंडिया टुडे अन्य देशों के वैक्सीन के दाम तथा भारत में प्राइवेट सेक्टर में मिल रहे वैक्सीन के दामों से तुलना की है .
Comments
Post a Comment