बिहार सरकार का को- वैक्सीन पर बड़ा ऐलान

बिहार में सभी नागरिकों को अब को - वैक्सीन टीका मुफ्त में मिलेगी  ! यह बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है! जाहे आप यह टीका सरकारी अस्पतालों से ले या निजी अस्पतालों से इसकी भुगतान राज्य सरकार करेगी ! अथार्त आपको यह टीका मुफ्त में मिलेंगे! 
       गौरतलब है कि हमारे राज्य में 16 जनवरी से टीके लगना शुरू हो गये थे! बिहार सरकार के कथानुसार  सबसे पहले यह टीका स्वास्थ्यकर्मियों को लगाये गये थे! अब 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक उर्म वाले को टीके लगाये जाएगें! इस मौके पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा दोनों उपमुख्यमंत्री सहित अन्य पदाधिकारी को  को-वैक्सीन का पहला डोज लेंगे!  रविवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने इस  बात की जानकारी दी! 
      राज्य में 60 वर्ष से अधिक उर्म के करीब 1.01 करोड़ एवं 20 रोगों से ग्रसित 45 से 59 वर्ष तक अनुमानित 20 लाख नागरिकों को टीका देने का लक्ष्य है! प्रधान स्वास्थ्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि यह टीकाकरण के लिए तीन प्रकार से निबंधन होगा! पहला, आनलाइन की प्रक्रिया, दूसरा टीकाकरण केंद्र पर और तीसरा समूह में प्रेरित करके लोगों का निबंधन! 
     अभी भी इस टीकों को लेकर लोगों के अंदर एक डर सा बना हुआ है! वह अभी इस टीकों को लेकर कतरा रहे हैं! आपको बता दे कि निबंधन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है अगर किसी कारण वश आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो ही फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र मान्य होगा! 

Comments

Popular posts from this blog

चिंता महिलाओं के स्वास्थ्य की

A responsible father

Cancer