म्यांमार में एक बार फिर से लोकतंत्र की बलि

भारत के पडोसी देश म्यांमार  में एक बार फिर तख्ता पलट हो गया! म्यांमार की सेना ने आंग सान सू की पार्टी नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी की चुनी हुई सरकार का तख्ता पलट कर शासन अपने हाथ में ले लिया! म्यांमार के सेना का कहना है कि नवंबर 2020 में जो चुनाव हुए थे, उस चुनावों में कुछ धांधली हुई थी, जिसका परिणाम सही नहीं आया था! सेना के इस बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि सेना पहले से ही तख्ता पलट के मूड में थी! 
   1 फरवरी 2020 को  नई संसद शपथ लेने वाली थी! परन्तु 1 फरवरी कुछ और ही नजारा देखने और सुनने को मिला! 1 फरवरी को जब लोगों टेलीविजन खोल न्यूज़ सुनी, तो अचानक तख्ता पलट की खबर मिली! यह खबर मिलतें ही टेलीविजन सिग्नल विहीन हो गई! तथा वहा सभी प्रकार के इन्टरनेट सेवा ठप्प कर दी गई है! वहाँ की अन्तर्राष्ट्रीय हवाई जहाज बंद कर दी गई है!  
  म्यांमार में यह तीसरी बार तख्ता पलट हुआ है! सन् 1948 में आजाद होने के बाद 1962 में पहली बार तख्ता पलट किया गया था! इसके बाद 1988 में सत्ता पलटी और अब 2021 में चुनी हुई सरकार को सेना का शिकार होना पड़ा है! 
    अमेरिका सरकार ने इस तख्ता पलट की कड़ी भत्र्सना की है! 

Comments

Popular posts from this blog

धरती बचाने की चुनौती

A responsible father

लापरवाही