महामारी में मनोबल

कोरोना के रूख में अब परिवर्तन देखने को मिल रहा हैं! जिस तरह ये मई - जून के महीनें में अपना रौद्र रूप धारण कर कईयो की जान ले बैठा! परन्तु अब इसके रूप में कुछ उतार सा दिख रहा हैं! तथा लोगों के मरने की संख्या में भी कमी देखने को मिल रही हैं! अब आये हुए आकड़े भी निसंदेह उत्साहजनक हैं! करीब चौदह राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले चौबीस घंटे में एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया! मौजूदा संक्रमितो में अब तेजी से सुधार नजर आ रही हैं! इस बीच एक यह भी अच्छी खबर नजर आ रही हैं कि टीकाकरण के मामले में हमारा देश अव्वल बन चुका है! अभी तक 41 लाख से भी अधिक लोग कोरोना टीके लगवा चुके हैं!  यह भी खबर सही है, जब शुरू में लोगों को वैक्सीन दी जा रही थीं तो सहमें डरें लोग ले रहे थे तथा  कईयो ने अपने कदम पीछे कर लिए थे! परन्तु जब हमारे प्रधानमंत्री  ने राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक में घोषणा की कि अगले चरण में वे खुद और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, सान्सदो के अलावा  सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री टीका लगवाएंगे! इससे टीकों पर लोगों का भरोसा कायम हुआ और टीकाकरण की गति पकडी! और आज उसी का नतीजा है कि हमारे देश में 40 लाख से भी अधिक लोग  टीका लगावा चुके हैं! 
   इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि जिस प्रकार हमे इस महामारी से निपटने के लिए कुछ नहीं था आज हमी लौगों को इस महामारी से निपटने का टीका दे रहे हैं! यह हमारे देश के लिए गर्वान्वित से कम नहीं है! हमारे देश के वैज्ञानिक तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने मेहनत से साबित कर दिया,कि अगर मनोबल मजबूत हो तो बड़े से बड़ा खतरा भी आसान है! 
    

Comments

Popular posts from this blog

चिंता महिलाओं के स्वास्थ्य की

प्रताड़ना झेलने को विवश आधी महिलाएँ

लैगिक असमानता में उठते सवाल