वेलेंटाइन डे
जब माता- पिता का महत्व थोड़ा कम हो जाता है, यूँ कहें तो जब उनकी प्राथमिकता हमारे जिंदगी में कम हो जाती है, जब हम अपने सारे बातें किसी और से शेयर करने लग जातें हैं....! इतना ही नहीं जब हम अपने माता पिता की बातें न मानकर उसकी हर एक बात मानने लग जाते हैं... अपनी सुबह की शुरुआत good morning भेज कर करते हैं! इन सब चीजों में माँ कब साइड हो जाती वो हमें भी नहीं पता होता .... शायद इसी को लोग प्यार बोलते है! सिर्फ बोलते ही नहीं उसी के अनुसार हम अपने जिंदगी को ढाल लेते हैं!
Mother's Day, father's Day भले ही हम भुल जाये लेकिन Valentine's Day को तो हम 1 महीने पहले से याद कर रखते हैं! और ये कमबख्त दिन भी न जाने कितने दिनों का चलता है! जो हमे इस दुनिया में लाया उसके लिए बस हम एक ही दिन मादर्स डे मनाते है, वो तो छोड़ो हम उस एक दिन को भी याद नहीं रख पाते!
Comments
Post a Comment