वाट्सएप निजता पालिसी
निश्चित रूप से सुचना तकनीक ने आम जिदंगी को सुविधा पूर्वक बना दिया है, तथा समान्य जिदंगी को सरल भी बना दिया है! परन्तु इसके साथ- साथ हमें कई सारे असमंजस तथा सम्सयाओ में उलझा दिया है! गोरतलब है कि कोई हमें जनकारी दे सचेत कर देता है तो कोई हमें जानकारी देना भी सही नहीं समक्षता!
हाल ही में अभी वाट्सएप की नई निजता पालिसी चर्चें में है! वाट्सएप ने सभी को असमंजस में डाल दिया है! कोई अपना डेटा इस तरह से शेयर नहीं कर सकता! ताजा खबरों के मुताबिक 8 जनवरी को सभी के वाट्सएप पे एक नये नोटीफिकेशन जा रहे हैं, अगर आप उसकी बातों से सहमत हैं तो आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं अन्यथा आपके साथ कोई जोर- जबरदस्ती नहीं है!
...आइये एक नजर हम इसपे डालते हैं क्या है निजता पालिसी?
वाट्सएप ने फेसबुक और उससे जुडी़ कंपनियों के साथ अपने यूजर्स का डाटा शेयर करने की बात साफ़ तौर पर स्पष्ट किया है! नयी प्राइवेट पालिसी वाट्सएप अपने यूजर्स का id address फेसबुक, इंस्टाग्राम या किसी थर्ड पार्टी को दे सकता है! वाट्सएप ने अपने देश में payment सेवा शुरू की है! अगर ऐसे में payment feature इस्तेमाल करते हैं तो वाट्सएप आपका कुछ और निजी डाटा इकट्ठा करेगा जैसे आपका payment account, transaction से जुड़ी जानकारियां भी! इसकी नई शर्त थोड़ी विवादास्पद है, जो निजता की सुरक्षा की गारंटी नहीं देतीं! यह आपपे निर्भर करता है आप इस प्रस्ताव से मंजूर है या नहीं अन्यथा आप पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है! अगर आप इससे सहमत हैं तो आपको 8 फरवरी से पहले इसे मंजूर करना होगा अन्यथा आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पायेगें!
वाट्सएप ने हाल ही में लोगों की असमंजस को कम करते हुए तथा लौगों को यह सान्त्वना देते हुए अपना बयान दिया है कि वह किसी भी निजी व्यक्ति का सन्देश, या वाट्सएप कौल ना देख सकता हैं और ना ही सुन सकता है!
Comments
Post a Comment