26th जनवरी के उभरते सवाल
अगले सप्ताह 26 जनवरी आने वाले है! हम 71 गणतंत्र दिवस के पूरी तैयारी में है! फिर से अपने आयरन किये कपड़े, वो भाषण याद किये हुए, मम्मी- पापा को अभी से परेशान करना.... मम्मी सुबह जल्दी उठाना नही तो देर हो जायेगी..!
परन्तु मन ही मन एक शंका खाये जा रही है! क्या हम राजपथ जा सकेंगे? क्या हम लोगो के बीच बैठ उन कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे? क्या प्रति वर्ष की भाति क्षाकिया अपने-अपने राज्य लेकर आयेगे??
इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता! जिस तरह कोरोना कितने लोगो को अपना शिकार बना डाला है, तथा कितनों के मन में एक भय डाल दिया है कि इससे उबरना भी अभी मुश्किल है! हाँ, इससे लडने के लिए हमारा देश तैयार कर चुका है, परन्तु अभी भी हमें सारे एहतियात बरतने होगें!
एक तरफ मन में ये भी प्रश्न खाये जा रही है.. क्या किसान अपनी जिद्द छोडेंगे? क्या सरकार अपनी अहकार कम करेगी! जिस प्रकार किसान इस ठंडी में भी दिल्ली को चारों तरफ से घेर बैठे है इससे नहीं लगता कि वह 26 जनवरी को अपने रैली निकालने से रूकेगी... इस साल किसान भी अपनी अलग टैरक्टर रैली निकालने वाली है.. जिसमें पंजाब, तामिलनाडु, हरियाणा के किसान सहभागिता लेगें! विडम्बना यह है कि फिर से सरकार इनकी बातों को अनदेखा और अनसुनी ना कर दे! अब सरकार को अपनी अहकार खत्म करनी होगी जिससे किसान अपना प्रदशंन बंद कर सके.. तथा इस कडाके की ठंड से बच सकें!
अब इन सारे प्रश्नों के जबाब 26 जनवरी को मिलेगे!
Comments
Post a Comment